Dividend Stocks | Industrial & Prudential Investment Company dividend: 1200% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर की कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट 12 अगस्त - industrial prudential recommends massive 1200 percent dividend for shareholders - बिज़नेस स्टैंडर्ड
Dividend Stocks | Industrial & Prudential Investment Company dividend: हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि डिविडेंड का पेमेंट तभी किया जाएगा, जब AGM में शेयरधारक प्रस्ताव को मंजूरी देंगे और लागू नियमों के मुताबिक पेमेंट की प्रक्रिया पूरी होगी

हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि डिविडेंड का पेमेंट तभी किया जाएगा, जब AGM में शेयरधारक प्रस्ताव को मंजूरी देंगे और लागू नियमों के मुताबिक पेमेंट की प्रक्रिया पूरी होगीLast Updated- August 08, 2026 | 4:26 PM ISTDividend Stocks:शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए इंडस्ट्रियल एंड प्रूडेंशियल इन्वेस्टमेंट कंपनी से जुड़ी अहम खबर है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 10 रुपये फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर 120 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। यानी कंपनी ने 1,200 फीसदी डिविडेंड देने का ऐलान किया है।कंपनी ने 22 मई 2026 को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि 120 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड बोर्ड ने सुझाया है। हालांकि, इस डिविडेंड को अंतिम मंजूरी कंपनी की आगामी बैठक (AGM) में शेयरधारकों से मिलनी बाकी है। मंजूरी मिलने के बाद डिविडेंड का पेमेंट 21 अगस्त 2026 या उसके बाद किया जाएगा।डिविडेंड के लिए क्या है रिकॉर्ड डेटइंडस्ट्रियल एंड प्रूडेंशियल इन्वेस्टमेंट कंपनी ने डिविडेंड के लिए 12 अगस्त 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है। इस तारीख को कंपनी के रजिस्टर में जिन शेयरधारकों के नाम दर्ज होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे।कंपनी की 110वीं AGM 20 अगस्त 2026 को सुबह 11:30 बजे होगी। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) और दूसरे ऑडियो-विजुअल माध्यमों (OAVM) से आयोजित की जाएगी। कंपनी के मुताबिक, AGM का आयोजन कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) और भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) की लागू गाइडलाइंस के तहत किया जाएगा।Also Read:Dividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफायह डिविडेंड कंपनी के वित्त वर्ष 2025-26 के मुनाफे से देने की सिफारिश की गई है। कंपनी ने साफ किया है कि 120 रुपये का पेमेंट तभी किया जाएगा, जब AGM में शेयरधारक प्रस्ताव को मंजूरी देंगे और लागू नियमों के मुताबिक पेमेंट की प्रक्रिया पूरी होगी।शेयर में आई गिरावटइंडस्ट्रियल एंड प्रूडेंशियल इन्वेस्टमेंट कंपनी के शेयर में बीते शुक्रवार को कारोबारी सत्र के दौरान कमजोरी देखने को मिली। बीते दिन कंपनी का शेयर 6,410 रुपये पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव 6,498 रुपये के मुकाबले 1. 35 फीसदी नीचे है। कारोबार के दौरान शेयर ने 6,498 रुपये का ऊपरी स्तर और 6,275 रुपये का निचला स्तर छुआ। कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप करीब 1,074. 21 करोड़ रुपये है।First Published - August 8, 2026 | 4:26 PM ISTबिज़नेस स्टैंडर्ड चैनल फॉलो करें